विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहाड़ की बेटी ने विश्व मंच पर बढ़ाया देश का मान, रिटेल सेल्स में जीता सिल्वर मेडल

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:04 PM (GMT+05:30)

उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने विश्व कौशल प्रतियोगिता में रिटेल सेल्स श्रेणी में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। पहाड़ की बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत के बूते वैश्विक मंच पर सफलता के नए मुकाम हासिल कर रही हैं।

उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ निवासी सानिया जोशी ने हाल ही में विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रिटेल सेल्स श्रेणी में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

रेखा जोशी और बद्री दत्त जोशी की पुत्री सानिया जोशी ने वर्ष 2022 तक उत्तरकाशी के जोशियाड़ा स्थित ऋषिराम शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। सानिया की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और कौशल का परिचायक है।

पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना और पदक हासिल करना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता ने साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों या भौगोलिक सीमाओं की मोहताज नहीं होती।

दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सानिया की उपलब्धि पहाड़ की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करती हैं।