Move to Jagran APP

रिकॉर्ड यात्री कर रहे फूलों की घाटी का दीदार, पार्क प्रशासन की इतनी हुर्इ कमार्इ

इस साल फूलों की घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आ रहे हैं। जिससे फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क को 24 लाख से अधिक की आय हुई है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 09:07 PM (IST)
रिकॉर्ड यात्री कर रहे फूलों की घाटी का दीदार, पार्क प्रशासन की इतनी हुर्इ कमार्इ
रिकॉर्ड यात्री कर रहे फूलों की घाटी का दीदार, पार्क प्रशासन की इतनी हुर्इ कमार्इ

जोशीमठ, [रणजीत सिंह रावत]: विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटकों की आमद जारी है। फूलों के मनमोहक संसार के दीदार को रिकॉर्ड पर्यटकों के पहुंचने से फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क की कमाई ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष घाटी 31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद की जाएगी। 

loksabha election banner

अगर आप फूलों के मनमोहक संसार का दीदार करना चाहते हैं तो चले आइए चमोली जिले के जोशीमठ। यहां की शांत वादिया, शुद्ध आबोहवा और दिलकश नजारें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। फूलों के इस मनमोहक संसार का इस साल अब तक 14749 पर्यटक दीदार कर चुके हैं। इससे फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क को 24 लाख से अधिक की आय हुई है। 

सुखद यह है कि भ्यूंडार घाटी में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बावजूद फूलों की घाटी में खासी रौनक है। घाटी के बेस कैंप घांघरिया में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए कई व्यवसायी अब भी वहां जमे हुए हैं।

 स्थानीय व्यवसायी भरत सिंह चौहान बताते हैं कि इन दिनों घाटी में भोजपत्र का भी दीदार किया जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रजाति के फूल अपनी छठा बिखेर रहे हैं। 

फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती बताते हैं कि पहली बार फूलों की घाटी के दीदार को लेकर पर्यटकों में इतना उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार इतनी बड़ी तादाद में पर्यटक घाटी में पहुंच रहे हैं। 31 अक्टूबर तक इस संख्या में और इजाफा होगा।

 

यह भी पढ़ें: इस जन्नत में भी बिखरी है फूलों की रंगत, खिलते हैं इतनी प्रजाति के फूल

यह भी पढ़ें: अमेरिका और फ्रांस के बाद उत्‍तराखंड में भी हो रही भांग की खेती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.