नम आंखों के साथ राजपाल का अंतिम संस्कार
संवाद सूत्र बड़कोट बीते बुधवार को आपदा राहत कार्य में लगे हैरिटेज कंपनी के हेलीक
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 06:35 AM (IST)
संवाद सूत्र, बड़कोट : बीते बुधवार
को आपदा राहत कार्य में लगे हैरिटेज कंपनी के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत खरसाली गांव के युवा समाजसेवी राजपाल राणा का गुरुवार को उनके पैतृक घाट बड़कोट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने युवा समाजसेवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। राजपाल राणा के पार्थिव शरीर को उनके छोटे भाई यशपाल ने मुखाग्नि दी। राजपाल अपने पीछे मां, पत्नी अंजना व दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गए। उनके अंतिम संस्कार में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, प्रकाश असवाल, मोहन सिंह पंवार, अरविद रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें