बाईपास मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
शासन की ओर से कूड़ा डं¨पग और निस्तारण के लिए भूमि आवंटन के आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर कंसेण के ग्रामीणों ने जोशियाड़ा बैराज मनेरा मार्ग पर जाम लगाया।
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: शासन की ओर से कूड़ा डं¨पग और निस्तारण के लिए भूमि आवंटन के आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर कंसेण के ग्रामीणों ने जोशियाड़ा बैराज मनेरा मार्ग पर जाम लगाया। साथ ही प्रशासन और जलविद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बीते एक महीने से जलविद्युत परियोजना के जोशियाड़ा बैराज कार्यालय के पास धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शुक्रवार को कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की और जोशियाड़ा-कंसेण मनेरा बाईपास मोटर पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि कंसेण वासियों ने जलविद्युत निगम के लिए अपनी भूमि परियोजना निर्माण के लिए दी थी। परियोजना बनने के बाद जितनी भूमि शेष रह गई है, वह स्थानीय काश्तकारों की है। जलविद्युत निगम की मिलीभगत के चलते काश्तकारों की शेष भूमि पालिका प्रशासन को आवंटित की जा रही है। जिसमें पालिका प्रशासन कूड़ा डं¨पग जोन बनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि भूमि का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके जलविद्युत निगम के अधिकारी अंदरखाने भूमि हस्तांतरण की योजना बना रहे हैं। कहा कि जब तक हाईकोर्ट का निर्णय नहीं आता, उनकी भूमि किसी विभाग को हस्तांतरित नहीं हो सकती। इस मौके पर ग्राम प्रधान किशोर बिष्ट, जितेंद्र पंवार, संतोष नौटियाल, अनीता गुसाईं, शूरवीर बिष्ट, वीर ¨सह महर, मदन नेगी, जयपाल ¨सह, कुंदनलाल, जगदंबा देवी, कुसुम पंवार, आरती देवी, ऊषा मैठाणी, राधिका नौटियाल, आशा बिष्ट, मंजू देवी, मीना देवी, कृतेश्वरी देवी, कमली देवी, श्यामा देवी आदि मौजूद थे।