एचएनबी के कुलपति का फूंका पुतला
उत्तरकाशी : डीएवी के छात्र-छात्राओं को प्रशासन के गिरफ्तार करने के विरोध और डीएवी छा
उत्तरकाशी : डीएवी के छात्र-छात्राओं को प्रशासन के गिरफ्तार करने के विरोध और डीएवी छात्र संघ के समर्थन में उत्तरकाशी छात्र संगठन ने एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल का पुतला फूंका। गुस्साए छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
शनिवार को महाविद्यालय पुरीखेत के मुख्यद्वार पर कुलपति का पुतला फूंकते हुए छात्र संगठन ने कहा कि बीते शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएवी के छात्र-छात्राओं पर अन्याय कर उन्हें प्रशासन से गिरफ्तार कराया। विवि प्रशासन इतना लापरवाह हो गया है और वह हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है।इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष कविता बिष्ट, महासचिव प्रलाद रावत, कोषाध्यक्ष शिवम उप्पल, आर्यन छात्र संगठन जिलाध्यक्ष दीपेंद्र कोहली, मनीष रावत, पवन कुमार, कृष्णा रमोला, अंकिता, सोनिया, भारती मौजूद थे। (संस)