भाजपा पर बरसे प्रीतम ¨सह
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह चौहान ने सोमवार को रवाईं
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह चौहान ने सोमवार को रवाईं घाटी में तीन स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित किया तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। बड़कोट आयोजित चुनावी सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह चौहान ने भाजपा को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कांग्रेसी शासित पंचायतों के साथ सौतेला व्यवहार करने क्षेत्र विकास को बजट न देने का आरोप लगाया। इस मौके पर उन्होंने बड़कोट में रैली भी निकाली।
नगर पंचायत पुरोला में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह चौहान ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर गैस, तेल खाद्यान आदि के दाम बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई किसान, गरीब व आम आदमी की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार को चार साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक अच्छे दिन नहीं आए हैं। पुरोला में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन नेगी के समर्थन में वोट मांगे। वहीं नगर पंचायत नौगांव चौराहे पर आयोजित जन सभा में प्रीतम ¨सह ने कहा कि किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। भाजपा ने वायदा किया था कि कर्ज माफ करेंगे। अभी तक कर्ज माफ नहीं हुआ है। नगर पंचायत नौगांव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश रावत के समर्थन में वोट मांगा। नगर पालिका बड़कोट में आयोजित चुनावी सभा में प्रीतम ¨सह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। भाजपा का केंद्र का इंजन जल्द ही खत्म होने वाला है। प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने वोट मांगे। इस मौके पर विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, बड़कोट नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अतोल रावत, शूरवीर चौहान, संजय डोभाल, ¨चद्रीया लाल, प्रमुख रचना बहुगुणा, सकल चंद रावत, रणवीर ¨सह आदि मौजूद थे।