आठ सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
पुरोला: मोरी में पुलिस ने एक युवक को आठ सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 05:51 PM (IST)
पुरोला: मोरी में पुलिस ने एक युवक को आठ सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मोरी के थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान नैटवाड़ रोड मियांगाड़ पुल के पास एक युवक वाहन से उतरकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने युवक को दबोचा लिया। जांच में युवक के बैग से आठ सौ ग्राम चरस मिला। इसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया। आरोपित युवक की पहचान विकास कुमार पुत्र बलवीर ¨सह, निवासी वार्ड नंबर-18, बुढ़ाना फाटक, शामली, उप्र के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें