खिलाड़ियों ने हरेला पर रोपी देवदार की पौध
हरेला पर्व पर मनेरा मैदान के निकट खिलाड़ियों ने पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : हरेला पर्व पर मनेरा मैदान के निकट खिलाड़ियों ने पौधारोपण किया।
उत्तरकाशी मनेरा बालिका छात्रावास में रहने वाले अधिकांश फुटबॉल खिलाड़ी अपने घरों में हैं, जबकि चार खिलाड़ी हॉस्टल में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल देवदार की पौध लेकर मनेरा पहुंचे। इसके बाद खिलाड़ियों व खेल विभाग के अन्य स्टाफ ने देवदार की पौध का रोपण किया। साथ ही इन पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी मनीषा पलड़िया, सागरिका शाह, प्रतिष्ठा शाह, अर्पिता, बॉक्सिग कोच विनोद शामिल था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें