स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण
नौगांव : अपर यमुना वनप्रभाग बड़कोट की नौगांव रेंज के वन पंचायत भंकोली गांव में हरेला कार्यक
नौगांव : अपर यमुना वनप्रभाग बड़कोट की नौगांव रेंज के वन पंचायत भंकोली गांव में हरेला कार्यक्रम मनाया गया। महासू मंदिर परिसर में एक पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राउमा विद्यालय भंकोली परिसर, सजावटी गांव की पंचायती भूमि के पाले पाणिका नामे तोक में कचनार, आंवला, देवदार, बांज, खड़िक, भीमल आदि विभिन्न प्रजातियों के पांच सौ फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही भंकोली स्कूल में पर्यावरण संरक्षण की नवीन लोक संस्कृति की आस विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें हीना प्रथम, सरोज शाह द्वितीय और निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, कनिष्ट उप प्रमुख श्याम ¨सह राणा, प्रभागीय वनाधिकारी बड़कोट जेपी ¨सह, उपप्रभागीय वनाधिकारी जीपी ¨सह, साधुलाल, कन्हैयालाल, दिनेश राणा, सोवन कंडारी, बलदेव ¨सह राणा, कुशला कंडारी आदि मौजूद थे।(संसू)