एसबीएमए और प्लान इंडिया ने बदली 10 विद्यालयों की तस्वीर
प्लान इंडिया एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने दस स्कूलों की तस्वीर बदल दी है।
उत्तरकाशी: प्लान इंडिया एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने दस स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। ये स्कूल उत्तरकाशी के भटवाड़ी और डुंडा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में छत का पुनर्निर्माण, फर्श मरम्मत, बालक बालिकाओं के लिए शौचालय आदि कार्य किए गए।
जनपद में लगातर 24 वर्षों से श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम बाल अधिकार एवं सुरक्षा, मातृत्व स्वास्थ्य समेत विभिन्न कार्य कर रहा है। संस्था के परियोजना प्रबंधक अजय पंवार ने कहा कि दस स्कूलों में किए गए कार्य सहयोगी संस्था प्लान इंडिया और फंडक्शन हेयर्स व शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया है। उन्होंने बताया कि दस विद्यालयों का चयन शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर किया गया। इन विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय गोरशाली, बायाणा, बोंगा, कुरोली, धनारी भटवाड़ी, मातली, पंजियाला, कंवा, अठाली व राउमावि अठाली में कार्य करवाया गया। साथ ही इन विद्यालयों में अन्य जागरूकता सत्र स्वच्छता की आदतों में सुधार लाना व मूक अभ्यास भी करवाए जाएंगे।(जासं)