कार अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति घायल
डामटा शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे पर बर्नीगाड़ सें सारीगाड़ आते समय सारीगाड़ के समीप
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 03:35 PM (IST)
डामटा : शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे पर बर्नीगाड़ सें सारीगाड़ आते समय सारीगाड़ के समीप एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया। डामटा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि घायल का नाम सुरेश (35) पुत्र नंदू निवासी ग्राम गातू सारीगाड़ है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें