खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत; पांच लोग घायल
गंगोत्री धाम के दर्शन कर अपने घर लौट रहे यात्रियों का बोलेरो वाहन रविवार को अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा जिससे वाहन सवार एक वृद्धा की मौत हो गई।
उत्तरकाशी, जेएनएन। गंगोत्री धाम के दर्शन कर अपने घर लौट रहे यात्रियों का बोलेरो वाहन रविवार को अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा, जिससे वाहन सवार एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार सुबह गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद नौगांव ब्लाक के कोटियाल गांव के छह यात्री बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। दोपहर दो बजे करीब उत्तरकाशी और डुंडा के बीच सिंगोटी के पास बोलेरो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया और अपने-अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के दौरान माया देवी (64) पत्नी स्व. सत्यशरण ने दम तोड़ा, जबकि घायलों में सूरत राम (71), गोकुला देवी (65), भरत राम (64), कुलदीप बंधानी (25) पुत्र भरत राम, विद्यावती (61) सभी निवासी कोठियाल गांव, ब्लाक नौगांव उत्तरकाशी शामिल है। इन सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आया पंजाब के यात्रियों से भरा टैंपो ट्रेवलर, छह की मौत