उत्तरकाशी में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; सात घायल
देर रात मोरी से पुरोला की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
उत्तरकाशी, जेएनएन। देर रात मोरी से बेनोल गांव की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 12 बजे की है। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जो मोरी के ही निवासी हैं। तहसील मोरी के अंतर्गत बेनोल के पास वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे मे चिन्नी सिंह (35 वर्ष) पुत्र बालम सिंह निवासी ग्राम लुगांव मोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा राजपाल ( 40 वर्ष) पुत्र कुन्दन सिंह, मेश (39 वर्ष) पुत्र बालम सिंह, रतन सिंह (50 वर्ष) पुत्र टीकाराम, उजेन्दर सिंह (45 वर्ष) पुत्र अमर सिंह (चारों बेनोल मोरी निवासी), जपाल (23 वर्ष) पुत्र ज्ञानसुक निवासी ग्राम मुताड़, मोरी, चेन सिंह (32 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह, जयदेव (40 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम नुराणु, मोरी घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मोरी पुलिस ने बताया कि मंगलवार देररात करीब 12 बजे बुलेरो वाहन मोरी से बेनोल गांव की ओर जा रहा था। इस बीच बेनोल से करीब दो किमी पहले एक खाले के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
यह भी पढ़ें: शादी का सामान लेकर लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, एक की मौत
यह भी पढ़ें: सड़क पर खड़ी कार ढलान की ओर लुढ़की, टक्कर से नेपाली मूल के यात्री की मौत
यह भी पढ़ें: ज्वाल्पा देवी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, एक की मौत; चार घायल
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप