10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुरोला थाना मोरी पुलिस ने एक व्यक्ति को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। मोरी पुलिस ने अ
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:19 PM (IST)
पुरोला : थाना मोरी पुलिस ने एक व्यक्ति को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। मोरी पुलिस ने आरोपित की पहचान रामकृष्ण पुत्र किताब सिंह, निवासी ग्राम सांकरी, थाना मोरी, उत्तरकाशी के रूप में की है। थाना मोरी पुलिस ने बताया कि लगातार चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार को चेकिग के दौरान जखोल मोटर मार्ग पर सुपीन पुल के समीप 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया गया। चेकिग अभियान में कांस्टेबल अनूप सिंह और रघुवीर सिंह शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें