Move to Jagran APP

उत्तरकाशी पीजी कॉलेज में ओम ग्रुप के आदित्य बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : सीमांत जनपद उत्तरकाशी के चार महाविद्यालयों में आर्यन, अभाविप अ

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:19 PM (IST)
उत्तरकाशी पीजी कॉलेज में ओम ग्रुप के आदित्य बने अध्यक्ष
उत्तरकाशी पीजी कॉलेज में ओम ग्रुप के आदित्य बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : सीमांत जनपद उत्तरकाशी के चार महाविद्यालयों में आर्यन, अभाविप और ओम ग्रुप का दबदबा रहा। पीजी कालेज उत्तरकाशी में अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप ने बाजी मारी। पुरोला महाविद्यालय में अध्यक्ष और अन्य पदों पर अभाविप का परचम लहराया, जबकि चिन्यालीसौड़ में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर आर्यन ग्रुप ने कब्जा किया। केवल महाविद्यालय बड़कोट में अध्यक्ष पद पर मुकाबला अभाविप और रवाई पर्वत बंगाण (आरपीबी ग्रुप) के बीच टाई हुआ, जबकि अन्य पदों पर आर्यन ग्रुप ने जीत दर्ज की। जीत के बाद उत्तरकाशी, पुरोला, बड़कोट व चिन्यालीसौड़ में छात्रों ने विजय जुलूस निकाले।

loksabha election banner

राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप के आदित्य चौहान ने अभाविप के नितिन पयाल को हराकर बाजी मारी। सचिव पद पर निर्दलीय प्रहलाद रावत ने अभाविप की किरन नेगी को हराया। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आर्यन ग्रुप की कविता बिष्ट ने एनएसयूआइ की अंजू राणा को हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर अभाविप के गौतम रावत ने ओम ग्रुप के मनीष ¨सह को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अभाविप के शिवम उप्पल ने अजीत बिष्ट को हराया। सहसचिव पद के लिए एनएसयूआइ से चंदा राणा, छात्रा प्रतिनिधि दीप्ति चौहान निर्विरोध चुनी गई। पीजी कालेज के प्राचार्य सुरेश चंद्र ममगाई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर आर्यन ग्रुप ने मारी बाजी। अध्यक्ष पद पद आर्यन ग्रुप के आलोक जुगेला ने अभाविप की अनूपी परमार को 71 मतों से हराया। सचिव पद पर भी आर्यन ग्रुप की भारती पंवार ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद आर्यन ग्रुप के आशुतोष ने अभाविप के प्रवीन पंवार को 123 मतों से हराया। यूआर पद पर आर्यन ग्रुप के बृजेश ने अभाविप के सुनील पंत को 10 मतों से हराया। सहसचिव पद पर आर्यन ग्रुप की काजल राणा ने अभाविप की सीमा को 14 मतों से हराया। जबकि छात्रा प्रतिनिधि के पद पर अंजू निर्विरोध चुनी गई।

इसके अलावा, बीएल जुवाठा महाविद्यालय पुरोला में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद पर अभाविप ने कब्जा किया। अध्यक्ष पद पर अभाविप के प्रदीप रावत ने एनएसयूआइ के विकास विश्वकर्मा को हराया। जबकि सचिव पद अभाविप के सुभाष कुमार निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर अभाविप के गोतम चौहान व सह सचिव पद पर अभाविप की सोनिका विजय रही। यूआर पद पर अभाविप के अभिषेक ने जीत दर्ज की। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अभाविप के योगेश प्रसाद, विश्वविद्यालय छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए रोशनी को निर्विरोध चुना गया। प्राचार्य डॉ. गणेश रतूड़ी ने नवनिर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बड़कोट में टाई, छह-छह माह रहेंगे अध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर अभाविप और रवाई पर्वत बंगाण (आरपीबी ग्रुप) के बीच मुकाबला टाई रहा। अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी छह-छह माह के लिए अध्यक्ष रहेंगे। जबकि सचिव, कोषाध्यक्ष और यूआर पद पर आर्यन ग्रुप ने परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर अभाविप के आशीष पंवार और आरपीबी के धनवीर ¨सह को 120-120 मत मिले। पहले छह माह के कार्यकाल के लिए हेड-टेल किया गया, जिसमें पहले छह माह अभाविप के आशीष पंवार अध्यक्ष रहेंगे। सचिव पद पर आर्यन के राकेश राणा, सह सचिव पर आरपीबी ग्रुप तनोज ¨सह, कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन के प्रवीण कुमार और यूआर पद पर आर्यन के जसपाल विजय घोषित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.