गहरी कार खाई में गिरी, वृद्ध महिला की मौत; एक गंभीर घायल
उत्तरकाशी में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गर्इ। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
उत्तरकाशी, जेएनएन। मनेरा बाइपास मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गर्इ। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हुई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो दया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
दरअसल, मंगलवार की शाम को देहरादून से उत्तरकाशी आते समय मनेरा बाइपास पर पुलिस लाइन के ठीक सामने एक इयोन कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गर्इ। कार में सवार विक्रमा देवी (75 वर्ष) पत्नी गजे सिंह निवासी साल्ड की मौके पर ही मौत हुई।
जबकि कार चला रहे विक्रमा देवी के बेटे रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को रेस्क्यू कर पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। आपको बता दें कि रणवीर सिंह राजस्व विभाग में अमीन के पद में तैनात है।
यह भी पढ़ें: बर्फ और कीचड़ में फिसल खाई में गिरे वाहन, चार लोगों की मौत
यह भी पढ़ें: डायलिसिस को जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचला
यह भी पढ़ें: साइकिल सवार फौजी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत