उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के एक गांव में अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तरकाशी, जेएनएन। उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के एक गांव में अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना छह जून की है। राजस्व उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि फतेपर्वत पट्टी के एक गांव में महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ अकेली थी। उसका पति इलाज कराने देहरादून गया था। आरोप है कि गांव के दो युवक मनोज और राजू दिन में ही घर में घुस आए और महिला से जबरदस्ती की।
महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बेटी को जान से मारने की धमकी दी। सात जून को पति गांव लौटा तो महिला ने आपबीती बयां की। आठ जून को पति ने नैटवाड़ में राजस्व पुलिस चौकी पहुंचकर गांव के दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का जिला अस्पताल उत्तरकाशी में मेडिकल कराया गया।
यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के प्रयास में ससुर को भेजा जेल, मामा से की पूछताछ
यह भी पढ़ें: ससुर ने नशे की दवा खिलाकर पुत्रवधु से किया दुष्कर्म का प्रयास
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप