राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
बड़कोट : 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट की
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 06:28 PM (IST)
बड़कोट : 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट की मनोरमा नौटियाल की परियोजना का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। राइंका बड़कोट में तैनात मार्गदर्शक शिक्षक राम आश्रय चौहान ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद से राज्य स्तर के लिए ग्यारह परियोजनाएं शामिल की गई थीं। इसमें से राजकीय इंटर कालेज बड़कोट की छात्रा मनोरमा की परियोजना का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। मनोरमा ने धार्मिक वनस्पति पीपल, ब्रह्मकमल व केदारपति के गुणों पर आधारित परियोजना को तैयार किया था। राष्ट्रीय स्तर की 26वीं बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक ओड़िसा की राजधानी भुवनेश्वर में होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें