उत्तराखंड में बड़ा हादसा: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से छह की मौत, एक घायल; लिस्ट जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सूचना के अनुसार हादसे में छह लोगों की मौत हुई है वहीं एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार, हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, सुबह 8:40 पर हादसे की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंची हैं। रेस्क्यू आपरेशन चालू है।
यूकाडा के पास थी खरसाली तक के उड़ान की जानकारी
हादसे में चार की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने की। ये सभी खरसाली से गंगोत्री जा रहे थे। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से यमुनोत्री धाम जाने के लिए खरसाली तक की उड़ान भरी थी। 6 यात्रियों को खरसाली में उतारने के बाद ये अन्य यात्रियों को लेकर गंगोत्री के लिए उड़ा। तभी गंगनानी के पास ये हादसा हुआ। उत्तराखंड में हेली सेवाओं का संचालन का जिम्मा देखने वाले विभाग यूकाडा के पास केवल देहरादून से खरसाली तक के उड़ान की ही जानकारी थी। खरसाली से गंगोत्री उड़ान का इस हेलीकॉप्टर का कोई शिड्यूल नहीं था।
राज्यपाल ने जताया दुख
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तरकाशी के गंगनानी, गंगोत्री मार्ग के पास हेलीकाप्टर क्रैश में हताहत हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने इस दुर्घटना में घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर लिया संज्ञान
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
घायल का विवरण-
- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।
मृतकों का विवरण-
- विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
- रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
- कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए - 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
- वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।