Move to Jagran APP

भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर गंगोत्री की ओर गंगनानी के निकट

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 04:52 PM (IST)
भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे
भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर गंगोत्री की ओर गंगनानी के निकट नाग देवता मंदिर के पास गुरुवार रात भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे करीब आठ घंटे तक बंद रहा। जबकि यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे बंद रहा। हाईवे बंद रहने के दौरान सबसे अधिक परेशानी कांवड़ियों को झेलनी पड़ी।

loksabha election banner

गुरुवार रात गंगनानी क्षेत्र में बारिश हुई। जिस वजह से गंगोत्री हाईवे थिरांग और गंगनानी के निकट बंद हुआ। शुक्रवार सुबह को थिरांग के पास आए मलबे को बीआरओ की टीम ने करीब चार घंटे में हटाया। लेकिन गंगनानी के पास हुए भारी भूस्खलन को हटाने में बीआरओ को करीब आठ घंटे समय लगा। शुक्रवार दोपहर बारह बजे गंगोत्री हाईवे सुचारू हो सका। जिसके बाद यात्री, कांवड़िये वहां से निकल सके। गंगनानी में जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ वहां पर कांवड़ियों के लिए पैदल चलने को भी वैकल्पिक मार्ग नहीं था। वहीं यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास शुक्रवार को करीब दो घंटे तक बंद रहा। लेकिन मार्ग खुलने के बाद भी पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिरते रहे। जिस कारण कई यात्रियों ने ओजरी से त्रिखली पैदल मार्ग से जाना उचित समझा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.