Move to Jagran APP

किशोर उपाध्याय ने उमा भारती पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पिछले आठ दिनों से उमा भारती हर्षिल में साधना कर रही थी, लेकिन उन्हें साधना करने से कोई कीर्ति नहीं मिलने वाली।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 10:58 AM (IST)
किशोर उपाध्याय ने उमा भारती पर साधा निशाना
किशोर उपाध्याय ने उमा भारती पर साधा निशाना

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर निशाना साधा। किशोर उपाध्याय ने कहा कि पिछले आठ दिनों से उमा भारती हर्षिल में साधना कर रही थी, लेकिन उन्हें साधना करने से कोई कीर्ति नहीं मिलने वाली। सेवा करने से कीर्ति मिलती है। 

prime article banner

उन्होंने कहा कि यह बात कितनी अजीब है कि इस बार पूरे देश में सूखे की मार है और पेयजल मंत्रालय को संभालने वाली मंत्री पेयजल समस्याओं का निस्तारण करने के बजाय साधना कर रही है। अगर उन्हें साधना ही करनी है तो उमा भारती को अपना मंत्री पद छोड़ देना चाहिए। सेवा और साधना एक साथ नहीं हो सकती है। 

उत्तरकाशी में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर्षिल में उमा भारती ने सरकारी धन से भंडारा कराया तथा पंडितों को भी दक्षिणा दी है। इस बात की जानकारी मुखवा भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें दी। 

अपने कार्यक्रम के बारे में किशोर उपाध्याय ने कहा कि बीते रोज वे मुखवा गांव गए थे। जहां गंगा मंदिर में पूजा अर्चना की, लेकिन जब गांव में देखा तो पूरा गांव पलायन कर चुका है। सरकार को पलायन रोकने के लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए। 

वहीं किशोर उपाध्याय के पलायन के बयान पर मुखवा गांव के तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि शीतकाल में अधिक ठंड होने के कारण मुखवा के ग्रामीण उत्तरकाशी व भटवाड़ी आ जाते हैं। इस मौके पर नरेन्द्र चंद रमोला, साहब ङ्क्षसह सजवाण, सूरज राणा, शीशपाल पोखरियाल, सविता भट्ट, घन्नानंद नौटियाल सहित कई मौजूद थे। 

बिना कार्यक्रम की न्याय यात्रा 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने 20 मार्च को बताया था कि उनकी न्याय यात्रा चिन्यालीसौड़ से शुरू होगी, लेकिन न्याय यात्रा कहां से शुरू हुई और किसलिए शुरू हुई उन्हें भी पता नहीं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से केदारनाथ में आपदा की राहत मिली व काम हुए हैं उसी तर्ज पर गंगा घाटी में भी होने चाहिए, लेकिन जब  उपाध्याय से यह पूछा गया कि उस समय तो सरकार कांग्रेस की थी, जिस समय केदारनाथ में काम हुए और राहत बांटी गई। इसका सही जवाब किशोर के पास नहीं था।

यह भी पढ़ें: थोड़ी सी शर्म है तो माफी मांगे कांग्रेस: मुन्ना सिंह

यह भी पढ़ें: तीन तलाक पर बोले बुखारी, मुस्लिम महिलाओं से झूठी हमदर्दी दिखा रही मोदी सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.