Move to Jagran APP

भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट ने सतोपंथ चोटी पर फहराया तिरंगा

सतोपंथ चोटी पर भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट के 19-सदस्यीय पर्वतारोही दल ने सफलतापूर्वक आरोहण किया। इस दल ने मेजर उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में अपना अभियान शुरू किया था।

By Edited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:31 PM (IST)
भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट ने सतोपंथ चोटी पर फहराया तिरंगा
भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट ने सतोपंथ चोटी पर फहराया तिरंगा

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट के 19-सदस्यीय पर्वतारोही दल ने सतोपंथ चोटी का सफलतापूर्वक आरोहण किया। इस दल ने मेजर उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में अपना अभियान शुरू किया था।शनिवार को यह दल गंगोत्री लौटेगा। हिमशिखर एडवेंचर के अध्यक्ष मदन सिंह गुसाईं ने बताया कि इस दल के साथ हिमशिखर के दो गाइड, एनआइएम (नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग) का एक प्रशिक्षक और 20 पोर्टर भी गए थे। मेजर उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय सेना के पर्वतारोहियों का दल 23 अगस्त को सतोपंथ के लिए रवाना हुआ था।

loksabha election banner

यह दल भोजवासा, गोमुख, नंदनवन व वासुकीताल के दुर्गम रास्तों से होकर सतोपंथ के बेस कैंप पहुंचा। यहां से दल ने 30 अगस्त को 7075 मीटर ऊंची चोटी का आरोहण अभियान शुरू किया। इसके तहत 4960 मीटर की ऊंचाई पर बेस कैंप, 5400 मीटर की ऊंचाई पर दूसरा कैंप, 6115 मीटर की ऊंचाई पर तीसरा और 6450 मीटर की ऊंचाई पर समिट कैंप स्थापित किया गया।

13 सितंबर को दल ने 7075 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।विदेशियों के दो और दल रवाना सतोपंथ चोटी के आरोहण को इजरायल, ऑस्ट्रेलिया व जर्मनी के पर्वतारोहियों के दो दल शनिवार को गंगोत्री से रवाना हुए। एक दल में छह और दूसरे दल में आठ पर्वतारोही शामिल हैं। दोनों दलों को पांच अक्टूबर से पूर्व अपने अभियान पूरे करने हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे ऊंचा ये ट्रैक बन रहा रोमांच के शौकीनों की पसंद, जानिए

यह भी पढ़ें: चार पर्वतारोहियों ने किया भागीरथी-टू का सफल आरोहण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.