Move to Jagran APP

पैदल मार्ग पर अव्यवस्थाएं दूर करने के दिए निर्देश

संवाद सूत्र बडकोट (उत्तरकाशी) जनपद उत्तरकाशी दौरे पर आए गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ र

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 04:47 PM (IST)
पैदल मार्ग पर अव्यवस्थाएं  दूर करने के दिए निर्देश
पैदल मार्ग पर अव्यवस्थाएं दूर करने के दिए निर्देश

संवाद सूत्र बडकोट (उत्तरकाशी) : जनपद उत्तरकाशी दौरे पर आए गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त ने यमुनोत्री धाम का निरीक्षण किया। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में किस तरीके से पालन हो रहा है, उसका निरीक्षण किया गया। जो सही पाया गया। चूंकि वर्तमान में चारधाम यात्रा स्थगित है। भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होने पर सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसकी अवस्थापना सुविधाओं का संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। आयुक्त रविनाथ रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। साथ सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यमुनोत्री पैदल मार्ग, मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएं चाक चौबंद पायी गई। सरकार की ओर से जारी पैदल मार्ग पर शौचालय साफ व स्वच्छ पाए गए। भंगेलीगाड के पास पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण धंस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश लोनिवि ईई को दिए। पैदल मार्ग पर पीने का पानी की आपूर्ति सही पायी गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वैक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, होटल व लॉज चलाने वाले सभी का खरसाली में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान व स्वास्थ्य विभाग को दिए। इस मौके पर एमए जिला पंचायत कबुलचंद, उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति राजस्वरूप उनियाल, सचिव सुरेश उनियाल, प्रवक्ता जय प्रकाश उनियाल, पंच पंडा समिति पुरोहित महासभा सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.