हर जुबां पर होली खेले रघुवीरा गीत छाया
उत्तरकाशी बाजार में अबीर गुलाल और पिचकारियां देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हो जाता है।
उत्तरकाशी : बाजार में अबीर, गुलाल और पिचकारियां देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हो जाता है। इन रंगों के बिना जीवन बेरंग लगता है। बाजार में इन रंगों को देखकर हर किसी के जुबां पर बागवान फिल्म का यह गाना होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा छाया हुआ है।
20 और 21 मार्च को होली का त्योहार है। होली के विभिन्न रंगों से बाजार रंगमय हो गया है। बाजार में अनेक प्रकार के रंग और पिचकारियां लोगों का लुभा रहे हैं। बच्चों की पसंदीदा पिचकारियां डोरेमोन, शक्तिमान, बैनटेन, मिक्की माउस आदि उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दो दिन बाद होली का पर्व होने के कारण दूरस्थ गांव से आ रहे ग्रामीण बाजार से रंग, गुब्बारे और पिचकारियां खरीदने में जुटे हैं। इसके अलावा होली के दिन बनने वाले व्यंजन जैसे गुजिया, विभिन्न प्रकार के चिप्स को बनाने के लिए लोग सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार, गलियां, चौराहे, तिराहे होली के रंगों से सजे हैं। (संस)