रामवीर पुंडीर अध्यक्ष, गोविद नेगी बने जिलामंत्री
संवाद सहयोगी उत्तरकाशी नगरपालिका सभागार बड़कोट में गुरुवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : नगरपालिका सभागार बड़कोट में गुरुवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपदीय अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डीएस असवाल और प्रदेश महामंत्री बीके धस्माना के नेतृत्व में आयोजित अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें एक सहायक कृषि अधिकारी को एक ही पंचायत का कार्य भार देना, ब्लॉकों में जहां परंपरागत कृषि विकाय योजना के अंतर्गत जैविक कलस्टर सम्मिलित हैं वहां कृषि रसायनों की आपूर्ति न करने और न्याय पंचायत स्तर तक सभी कृषि निवेशों की ढुलान की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रामवीर सिंह पुंडीर जिलाध्यक्ष, गोविद सिंह नेगी जिलामंत्री, आकाश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयपाल, प्रदीपनाथ कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष, यशपाल सिंह राणा, अखिलेश चंद्रा संरक्षक और सत्येश्वर प्रसाद नौटियाल संगठनमंत्री चुने गए। इस मौक पर नगरपालिका बड़कोट अध्यक्ष अनुपमा रावत आदि मौजूद रहे।