तीन दिन मे कूड़ा निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में जमा कूड़ा स्थानीय लोगों के लिए
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में जमा कूड़ा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर की गंदगी मैदान में जमा हो रही है। गंदगी के कारण आसपास लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की ¨चता सता रही है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाला बाड़ाहाट का थौलू के आयोजन में भी संशय के बादल मडराने लगे हैं। रामलीला मैदान में जमा गंदगी का समाधान और भव्य तरीके से पौराणिक मेले का शुभारंभ हो इसके लिए विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। तीन दिन के अंदर मैदान में जमा कूड़े का निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने जिलाप्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से संगठन पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि बीते छह महीने से शहर का कूड़ा रामलीला मैदान में डंप हो रहा है। शासन-प्रशासन की अनदेखी से खेल गतिविधियों का केंद्र, सामाजिक क्रिया कलापों का स्थल, कूड़ा गंदगी के रुप में तब्दील हो गया है। कहा रामलीला मैदान में पौराणिक माघ मेले के आयोजन को 10 दिन शेष रह गए हैं। मकर सक्रांति पर्व पर देश विदेश के पर्यटक स्नान के लिए यहां पहुंचते है। कहा जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन के बीच आपसी तालमेल नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को गंदगी से जूझना पड़ रहा है। जो ¨चता का विषय है।
इस मौके पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, लोकरंग कर्मी सुरेंद्र पुरी, पर्यावरणप्रेमी प्रताप पोखरियाल, मनोज रावत, अमरीकन पुरी आदि मौजूद थे।