Move to Jagran APP

हिमखंड टूटने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी शुक्रवार दिन और रात जनपद में हुई भारी बारिश के बाद गंगो

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 05:46 PM (IST)
हिमखंड टूटने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध
हिमखंड टूटने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: शुक्रवार दिन और रात जनपद में हुई भारी बारिश के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री समेत हर्षिल, मुखवा, सुक्की टॉप क्षेत्र में हुई बर्फबारी से एक बार फिर से चांगथांग हिमखंड सक्रिय हो गया है। हिमखंड का भारी हिस्सा टूट कर हाईवे तक पहुंचा। इसके अलावा हर्षिल और जांगला के बीच दो अन्य स्थानों पर भी हिमखंड टूटे हैं। इससे हाईवे बंद हो गया है। हाईवे को सुचारु करने में बीआरओ की टीम जुट गई है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी में बीते गुरुवार की रात को ही मौसम खराब हो गया था। शुक्रवार पूरे दिन बारिश होती रही है। शुक्रवार की रात बारिश हुई तथा तेज हवाएं चली। हर्षिल घाटी भी पूरी बर्फ की चादर से ढ़की। बर्फबारी होने के कारण हर्षिल घाटी के गांवों ठंड बढ़ गई है। हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत ने बताया कि हर्षिल, मुखवा, झाला, पुराली, सुक्की क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फ की चादर जमी है। शनिवार को धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है,लेकिन चांगथांग सहित तीन स्थानों पर भारी हिमखंड टूटे हैं। पास हिमखंड टूटने के कारण हाईवे बंद हो गया हैं। बीआरओ के ऑफिसर कमांडिग मेजर अविनाश शर्मा ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल से छह किलोमीटर गंगोत्री की ओर चांगथांग स्थान पर भारी हिमखंड टूटने के कारण हाईवे बंद हुआ है। दो अन्य स्थानों पर भी भारी हिमस्खलन हुआ है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बीआरओ की टीम हाईवे खोलने में जुट गई है। उम्मीद है कि 30 मार्च की दोपहर तक हाईवे सुचारु हो जाएगा। इससे पहले चांगथांग के पास 13 मार्च को हिमखंड टूटा था। जिससे सात दिनों तक गंगोत्री हाईवे बंद हुआ था। वहीं उत्तरकाशी में शुक्रवार रात को बारिश होने के कारण आधे शहर की बिजली गुल हुई। शनिवार दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.