Move to Jagran APP

गंगोत्री हाईवे पर बना हिमस्खलन जोन

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार हुई माकूल हिमपात ने हिमस्खलन

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 06:50 PM (IST)
गंगोत्री हाईवे पर बना हिमस्खलन जोन
गंगोत्री हाईवे पर बना हिमस्खलन जोन

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार हुई माकूल हिमपात ने हिमस्खलन को भी सक्रिय कर दिया है। बर्फबारी रुकने और हर्षिल तक हाईवे खोलने के बाद ऊपर की पहाड़ियों से पांच से अधिक स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। धराली और जांगला के बीच तो दो स्थानों पर हिमस्खलन बीआरओ के लिए मुसीबत बना हुआ है। यहां दोनों स्थानों पर हिमस्खलन होने के कारण गंगोत्री हाईवे धराली से आगे सुचारु नहीं हो पाया है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर गंगोत्री की ओर झाला से लेकर गंगोत्री के बीच बर्फबारी के कारण हिमस्खलन जोन बन गया है। झाला से लेकर धराली के बीच तीन स्थानों पर हिमखंड को काटकर बीआरओ ने हाईवे को खोल दिया है। लेकिन, धराली से गंगोत्री के बीच दो स्थानों पर हिस्खलन अभी सक्रिय है। यहां भारी हिमस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे बंद हुआ है। भले ही बीआरओ की टीम हाईवे को खोलने में जुटी हुई है। बीआरओ के आफिसर आफ कमां¨डग लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मोहंती ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन सक्रिय है। झाला से लेकर गंगोत्री हाईवे की ऊपर की पहाड़ी पर हिमखंड बने हुए हैं। मौसम के साफ होने पर ये हिमखंड टूटकर हाईवे पर गिर रहे हैं, जिससे हाईवे बाधित हो रहा है। 25 जनवरी से लेकर अभी तक हाईवे पर कई बार हिमस्खलन हो चुका है। अभी भी धराली और गंगोत्री के बीच भारी हिमस्खलन होने से हाईवे बंद है। एक स्थान पर तो 15 मीटर से ऊंचा हिमखंड हाईवे पर आया है। इसको काटकर हाईवे को सुचारु करने का प्रयास बीआरओ की टीम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.