यमुनोत्री में हार्ट अटैक से राजस्थान की महिला यात्री की मौत
यमुनोत्री में राजस्थान के एक महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गर्इ है। महिला 120 यात्रियों के दल रविवार के साथ जानकीचट्टी पहुंची थी।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री धाम दर्शनों को आए राजस्थान के एक महिला यात्री की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इसके साथ ही इस सीजन यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों की संख्या 21 पहुंच गई है।
यमुनोत्री दर्शनों के लिए राजस्थान के 120 यात्रियों का दल रविवार को जानकीचट्टी पहुंचा था। इसी बीच सवाई माधोपुर जिले के ग्राम बड़वास निवासी नवासी देवी (70) पत्नी कन्हैया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने वृद्धा को तत्काल सीएचसी बड़कोट पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि हार्ट अटैक आने से चारों धाम में अब तक 76 यात्री दम तोड़ चुके हैं। सर्वाधिक 44 यात्रियों की मौत केदारनाथ में हुई, जबकि यमुनोत्री में यह संख्या 21, बदरीनाथ में आठ और गंगोत्री में दो है।
पाताल भुवनेश्वर घूमने आर्इ मलेशिया की महिला पर्यटक की मौत
वहींं, अगस्त के महीने बीमा कंपनी के टूर पैकेज पर भारत भ्रमण के लिए आई मलेशिया की एक महिला पर्यटक की पाताल भुवनेश्वर में मौत हो गई है। महिला की मौत हार्ट-अटैक से हुर्इ थी। मलेशिया की बीमा कंपनी के टूर पैकेज में चार महिलाएं भारत भ्रमण पर आई थी। यह लोग कौसानी से मुनस्यारी भ्रमण पर जा रहेे थे। जिसके बाद वापस लौटने पर 28 वर्षीय नवीना बादीवाल की तबियत खराब होने लगी। उन्हें उनकी साथी गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आईं। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुंदन कुमार ने नवीना बादीवाल को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: नहाने के दौरान टोंस नदी में बहा आठवीं का छात्र, लापता
यह भी पढ़ें: दोस्तों के संग घूमने आए दिल्ली के युवक की सहस्रधारा में डूबने से मौत
यह भी पढ़ें: गंगा में डूबे दो कांवड़िये, एसडीआरएफ ने अब तक बचाई 56 की जान