छोटी दीपावली पर उत्तरकाशी में खेला भैलो
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: आदर्श रामलीला समिति की ओर से उत्तरकाशी में छोटी दीपावली क
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: आदर्श रामलीला समिति की ओर से उत्तरकाशी में छोटी दीपावली के अवसर पर दीपदान व भैलो कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला मंच पर दीप प्रज्वलित किए गए तथा शहीदों को याद किया गया।
रामलीला मंच के पास मंगलवार देर शाम को छोटी दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले रामलीला मंच के पास लोगों ने दीये जलाए तथा शहीदों को याद किया। जिसके बाद गीत और भैलो कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल की थाप पर लोगों ने भैलो खेला। उड़द की दाल की पकोड़ियां बनाई गई। इस मौके पर रामलीला समिति के महासचिव भूपेश कुडियाल, अध्यक्ष रमेश चौहान, जयेन्द्र ¨सह पंवार, रुकम ¨सह रमोला, ब्रह्मानंद नौटियाल अजय पुरी, जलमा राणा, पुष्पा बहुगुणा, जगदंबा चौहान, गीता पयाल आदि मौजूद थे।
---------------
विश्वनाथ मंदिर में जलाए 2100 दीये
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : छोटी दीपावली के पर्व पर विश्वनाथ मंदिर में वर्षों से चली आ रही दीया जलाने की परंपरा अभी भी बरकरार है। मंगलवार शाम को छोटी दीपावली पर बच्चों ने बड़े उत्साह से पहले रंगोली तैयार की और फिर दिये सजाने का काम शुरू हुआ। पूरे परिसर में शाम के समय 21 सौ दीये जलाए गए।
उत्तरकाशी में स्थित प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर पौराणिक मंदिरों में एक है। इस पूरे क्षेत्र की आस्था का यह प्रमुख केन्द्र है। गंगोत्री से दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालु भी इस मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रकाश पर्व पर इस मंदिर की खास परंपरा रही है। हर वर्ष दीपावली में स्थानीय लोग मिलकर 21 सौ दीये लक्ष्मी पूजन के पहले दिन जलाते हैं। इस बार भी लोगों में दीये जलाने का खासा उत्साह रहा। मंगलवार शाम स्कूली छात्राओं ने पहले रंगोली तैयार की। फिर स्थानीय लोगों ने 21 सौ दीये जलाकर पूरे परिसर को प्रकाश मय बना दिया। महंत अजय पुरी ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में छोटी दीपावली पर्व पर यह परंपरा वर्ष से चली आ रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों में भी दीये जलाएं। जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ व साफ रह सके। साथ ही शहीदों की याद में उन्हें दीये समर्पित किए गए हैं और श्रद्धांजलि दी गई।