राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का भवन बनेगा
जागरण संवाददाता उत्तरकाशी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने काय
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय विकास की दृष्टि से दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित सम्मेलन में निशंक ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के अपने भवन के लिए धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत से भूमि उपलब्ध कराने को कहा। फिलहाल नवोदय विद्यालय का संचालन राजकीय इंटर कालेज में किया जा रहा है। इसके अलावा निशंक ने केंद्रीय विद्यालय में सीटें बढ़ाने का भी एलान किया। इसके लिए उन्होंने गंगोत्री विधायक गोपाल रावत को प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
सीएए पर चर्चा करते हुए निशंक ने कहा कि इस पर कुछ लोग बेमतलब का हल्ला मचा रहे हैं। सीएए उन लोगों के लिए है जो तीन पड़ोसी मुल्कों से प्रताड़ित हैं और अपनी जान बचाकर भारत में आए हैं। केवल उनको नागरिकता देने का यह कानून है। किसी की नागरिकता छीनने का नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुंदर नौटियाल, चंदन पंवार, विजयपाल मखलौगा, विजय संतरी, पूनम रमोला, किशोर भट्ट, माधवेंद्र रावत आदि मौजूद थे।