Move to Jagran APP

महंगाई के विरोध में सड़क पर कांग्रेस

जागरण टीम, गढ़वाल : पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेसी सड़क

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 06:35 PM (IST)
महंगाई के विरोध में सड़क पर कांग्रेस
महंगाई के विरोध में सड़क पर कांग्रेस

जागरण टीम, गढ़वाल : पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन के बाद भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

loksabha election banner

लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में शुक्रवार को उत्तरकाशी में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने हनुमान चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकामयाब रही है। इस मौके पर दिनेश गौड़, शीशपाल पोखरियाल, विजेन्द्र नौटियाल, अजीत गुसाईं, विनाद पंवार, यशपाल सजवाण, प्रताप प्रकाश पंवार आदि मौजूद रहे।

वहीं टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हनुमान चौक पहुंचे और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र रमोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, सोबन ¨सह नेगी, आकाश कृषाली आदि शामिल थे।

कोटद्वार में कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। कांग्रेसियों ने पटेल मार्ग तिराहे पर एकत्र होकर भाजपा सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से महंगाई पर अंकुश लगाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता मिलते ही वह अपना वादा भूल गई। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रवेश रावत, कृष्णा बहुगुणा, गड्डू चौहान, दर्शन ¨सह आदि मौजूद रहे।

गोपेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह रावत और पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रैली निकालकर बस स्टेशन पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अर¨वद नेगी, वाइएस बत्र्वाल, संदीप ¨झक्वांण, प्रमोद बिष्ट, संदीप भंडारी, राजन रावत, गोपाल ¨सह रावत आदि शामिल थे।

गैरसैंण में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट ने कहा किं महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। दोपहर तीन बजे कांग्रेसी ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एकत्र हुए और भाजपा का पुतला फूंका। इस मौके पर सुरेश कुमार, कुंवर सिंह, पुष्कर सिंह, पूरन नेगी, गोपालदत्त पंत, ललित शाह, ध्यान सिंह, गब्बर पंत, पुष्कर कोलखी आदि मौजूद थे।

केंद्र सरकार को बताया हर मोर्चे पर फेल

पौड़ी: महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फेंका। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि राफेल घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है। पुतला फूंकने वालों में हुकम ¨सह रावत, नीलम रावत, उमा चरण बड़थ्वाल, शिव प्रसाद रतूड़ी, बीरेंद्र रावत, राहत हुसैन, सुमंत नेगी, पदमेंद्र ¨सह, युद्ववीर ¨सह, कैलाश बिष्ट शामिल थे। फोटो- 31पीएयूपी-1

संदेश : 31 कोटपी 2

कोटद्वार में केंद्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

फोटो 31एनडब्ल्यूटीपी 2

यूटीकेपी16,

फोटो। 31 जीओपीपी 5

कैप्शन। गोपेश्वर में सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी

फोटो-31केपीआरपी-4 गैरसैंण तिराहे पर सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.