Move to Jagran APP

डाबरकोट में डेढ़ घंटे फंसे रहे आयुक्त बोलेरो से किया पार

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी शनिवार की रात जनपद में भारी बारिश होने से गंगोत्री राजमा

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 04:43 PM (IST)
डाबरकोट में डेढ़ घंटे फंसे रहे  आयुक्त बोलेरो से किया पार
डाबरकोट में डेढ़ घंटे फंसे रहे आयुक्त बोलेरो से किया पार

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : शनिवार की रात जनपद में भारी बारिश होने से गंगोत्री राजमार्ग धरासू के पास चार घंटे बंद रहा। जबकि यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास करीब दो घंटे बंद रहा। डाबरकोट में गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन को डेढ़ घंटे तक राजमार्ग सुचारू होने का इंतजार करना पड़ा। फिर आयुक्त व जिलाधिकारी को बोलेरो से भूस्खलन जोन पार करना पड़ा। इसके बाद आयुक्त और अन्य अधिकारी यमुनोत्री पहुंचे।

loksabha election banner

धरासू बैंड के पास यमुनोत्री राजमार्ग और गंगोत्री राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। सुबह चार बजे बीआरओ और एनएच की टीम राजमार्ग को सुचारू करने में जुटे। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे राजमार्ग सुचारू हो पाया। जबकि यमुनोत्री राजमार्ग पर पाली गाड़, डाबरकोट में भूस्खलन हुआ। पालीगाड़ में राजमार्ग को सुचारू करने आधे घंटे का समय लगा। जबकि डाबरकोट भूस्खलन जोन में करीब दो घंटे राजमार्ग बंद हुआ।

उधर चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के गढ़वालगाड़ गांव में शनिवार रात को भारी बारिश हुई। बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान सिचित भूमि को हुआ है। जिन खेतों में ग्रामीणों ने रोपाई लगायी थी। गढ़वालगाड के प्रधान बिशन सिंह कोटवाल ने बताया कि शनिवार रात को अतिवृष्टि होने के कारण गढ़वालगाड गांव के ग्रामीणों की सिचित भूमि को भारी नुकसान हुआ। खेतों में अतिवृष्टि से आए उफान का मलबा और पत्थर भर गए हैं। साथ ही खेतों का कटाव भी हुआ है। खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नहर भी क्षतिग्रस्त हो गई है। धान के बीज की क्यारियां भी दब चुकी हैं। जिसके कारण काश्तकारों के सामने बीज का संकट भी पैदा हो गया है। प्रधान ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक को दी है तथा क्षति का आकलन करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.