यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री
जागरण संवाददाता उत्तरकाशी यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के बाद एक यात्रियों से भर
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के बाद एक यात्रियों से भरी बस केदारनाथ जाते समय मानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस के आगे के दोनों टायर सड़क से बाहर आए गए। बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मची। यात्रियों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर मानपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बस में बैठे 30 यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मानपुर के पास उत्तरकाशी-केदारनाथ मार्ग पर जाम लगा रहा। बस को क्रेन के जरिये खींच कर निकाला गया।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उत्तरकाशी केदारनाथ मार्ग पर उत्तरकाशी से 10 किलोमीटर आगे मानपुर के पास एक यात्री बस में तकनीकी खराबी आई। जिससे अनियंत्रित होकर बस के आगे के दोनों टायर सड़क से बाहर गए तथा बस का आधा हिस्सा लटक गया। बस में बैठे राजस्थान के 30 यात्रियों में हड़कंप मच गया है। डर के मारे बस के अंदर ही यात्री रोने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। बस को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई। करीब डेढ़ घंटे तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा है। केदारनाथ जाने वाहनों की लंबी कतार लगी। कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि राजस्थान के यात्रियों को लेकर बस केदारनाथ जा रही थी। तकनीकी खराबी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा बस को सही किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप