बीआरओ ने भैरव घाटी तक खोला गंगोत्री हाईवे
उत्तरकाशी : तीन दिन मौसम सही रहा तो सीमा सड़क संगठन की टीम ने गंगोत्री हाईवे को भैरव
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 06:41 PM (IST)
उत्तरकाशी : तीन दिन मौसम सही रहा तो सीमा सड़क संगठन की टीम ने गंगोत्री हाईवे को भैरव घाटी तक खोल दिया है। सुक्की से लेकर जांगला के बीच करीब पांच हिमखंडों को काटकर बीआरओ की टीम ने हाईवे खोला। भले ही हाईवे पर अभी भी बर्फ की परत जमी हुई है, जिसके कारण सुबह और रात के समय चलाना खतरे से खाली नहीं है। वहीं भैरव घाटी से लेकर गंगोत्री के बीच हाईवे बंद है। इसके अलावा जनपद की तीन और सड़कें बंद हैं। मोरी के लिवाड़ी, फिताड़ी, रेक्चा, सेवा, बरी, ओसला गंगाड़ क्षेत्र में अभी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अभी 30 से अधिक गांव बर्फबारी से पूरी तरह से ढके हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें