विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल में सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी कार, हादसे में 4 लोग घायल

Published: Wed, 29 Jul 2026 07:48 PM (IST)

ब्रह्मखाल-जुणगा मोटरमार्ग पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग पचास मीटर नीचे खेतों में जा गिरी, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

ब्रह्मखाल-जुणगा मोटरमार्ग से अनियंत्रित होकर खेत में गिरी कार।

ब्रह्मखाल-जुणगा मोटरमार्ग से अनियंत्रित होकर खेत में गिरी कार।

HighLights

  1. ब्रह्मखाल-जुणगा मोटरमार्ग पर मारुति कार अनियंत्रित होकर गिरी

  2. हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए

  3. तीन घायलों को हायर सेंटर उत्तरकाशी रेफर किया गया

संवाद सूत्र, ब्रह्मखाल (उत्तरकाशी)। ब्रह्मखाल जुणगा मोटरमार्ग पर जेमर बैंड के पास एक मारुति कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग पचास मीटर नीचे खेतों में जा गिरी।

हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को आपात कालीन वाहन 108 के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल पहुंचाया गया, जहां से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार, हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ, सभी लोग रिश्तेदारी में मैनोल गांव गये थे, जो कि वापस लौट रहे थे।

वापसी के दौरान कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व ब्रह्मखाल चौकी पुलिस ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जहां से 108 के माध्यम से उन्हें पीएचसी ब्रह्मखाल में प्राथमिक उपचार के लिए पंहुचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक जयदेव नौटियाल (65) पुत्र महिमानंद नौटियाल निवासी ग्राम हरेती तहसील डुंडा, अशरफी देवी (60) पत्नी जयदेव नौटियाल, मीना नौटियाल(42) पत्नी सुनील नौटियाल को 108 से हायर स्टेशन उत्तरकाशी रेफर किया गया है।

वहीं, कुमारी शिवानी(18) पुत्री सुनील नौटियाल को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में हाईटेंशन लाइन ने छीनी दो मासूम जिंदगियां, आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक के दो किशोर बेटों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत