प्यार में पड़े सनकी आशिक ने रेता गला, पहले इस तरह करता था खुद को टॉर्चर
एक युवक ने बड़कोट की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती की। युवक महिला के प्यार में पड़ गया और एक सनकी आशिक की तरह यहां पहुंचकर उसने खुद का गला रेत दिया।
बड़कोट(उत्तरकाशी), जेएनएन। गुरुग्राम(हरियाणा) के एक युवक ने बड़कोट की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती की। युवक महिला के प्यार में पड़ गया और एक सनकी आशिक की तरह यहां पहुंचकर उसने खुद का गला रेत दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे मैक्स अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया।
बड़कोट थाने के निरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि पहले तो इस सनकी आशिक ने अपनी महिला फेसबुक दोस्त को शादी तुड़वाने, अवैध संबंध बनाने और उसके साथ भागने के लिए मजबूर किया। जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो युवक ने महिला की अश्लील फोटो वायरल करने और खुद को मारने की धमकी दे डाली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद दस बजे सनकी आशिक के सड़क पर घायल पड़े होने की सूचना मिली।
बड़कोट थाना निरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि आरोपित की पहचान अनिल शर्मा पुत्र हरीश चंद शर्मा निवासी निवासी एचएन-14, गली नंबर-1, बसी इन्क्लेव, वेन-टू, गुरुग्राम के रूप में हुई है। उसने सुहानी भारद्वाज के नाम से एक फेसबुक आइडी बनाई। करीब छह माह पहले उसने बड़कोट में रहने वाली एक महिला को फेसबुक दोस्त बनाया। फिर दोनों की व्हॉट्सएप पर बाते शुरू हुई। आरोपित ने व्हॉट्सएप पर महिला की अश्लील फोटो मंगवाई, जिसके बाद अपनी पहचान बता कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
महिला अपने पति के साथ बड़कोट में रहती थी। तीन महीने पहले युवक उसके कमरे पर आया और तीन दिन वो यहां भी रुका। महिला ने सिरफिरे आशिक को अपनी बुआ का बेटा बताया। लौटने के बाद युवक ने महिला पर दबाव बनाया कि वह अपनी शादी तोड़ दे और उसके साथ भाग चले। महिला को ब्लैकमेल करने के लिए पिछले तीन माह से सनकी हर दिन अपने शरीर पर ब्लेड से निशाना बनाता था और वीडियो कॉल कर महिला को दिखाता था।
पुलिस के मुताबिक सनकी आशिक ने ब्लेड से अपने शरीर पर तीन सौ से अधिक घाव बनाए हुए हैं। इससे परेशान होकर महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर थाने में तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक युवक गुरुग्राम में वाहन चलाता है।
यह भी पढ़ें: मकान मालिक ने की किराएदार युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित मामा के घर से गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोप से बचने को की शादी अब कर रहे प्रताड़ित