नौगांव में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
संवाद सूत्र नौगांव ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविद सिंह रावत तथा कांग्रेस की सरोज पं
संवाद सूत्र, नौगांव : ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविद सिंह रावत तथा कांग्रेस की सरोज पंवार के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसके अलावा, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए प्रेम सिंह चौहान, कृष्ण सिंह तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रधान भौंती दर्शनी नेगी, मुकेश सिंह व सरिता ने नामांकन किया। सरिता का नाम रद होने तथा किसी प्रत्याशी के नाम वापस न होने पर तीनों पदों पर दो-दो नामांकन होने पर सीधा मुकाबला है।
उत्तरकाशी जिले के सबसे बड़े ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद अब चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गई है। यहां ब्लॉक प्रमुख के लिए 6 नवंबर को चुनाव होने हैं तथा उसी दिन मतगणना भी होगी। नौगांव ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के 40 सदस्य हैं, जिनमें छह क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। 36 क्षेत्र पंचायत सीट पर चुनाव संपन्न कराए गए थे। यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से अरविद रावत तथा कांग्रेस से सरोज पंवार उम्मीदवार हैं। ब्लॉक प्रमुख के लिए दो ही उम्मीदवार होने से मुकाबला सीधा आमने-सामने का है।
दोनों प्रत्याशियों में नौगांव ब्लॉक की ब्लाक प्रमुख पद के सीट पहले महिला के लिए आरक्षित की गई थी। लेकिन, बाद में यह सीट बदल कर अनारक्षित कर दी गई। जिससे इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। ब्लाक प्रमुख के उम्मीदवारों में भाजपा के अरविद रावत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. राजेंद्र सिंह रावत व यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के भतीजे हैं, जो पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में उतरे हुए हैं। तो वहीं कांग्रेस की सरोज पंवार कांग्रेस नेता अजबीन पंवार की पत्नी हैं, जो पूर्व में कनिष्ठ उप प्रमुख भी रह चुकी है।