बाड़ाहाट में पहली बार जीती कांग्रेस
जागरण संवाददाता उत्तरकाशी : नगर पालिका बाड़ाहाट में कांग्रेस ने पहली बार जीत का स्वाद चख
जागरण संवाददाता उत्तरकाशी : नगर पालिका बाड़ाहाट में कांग्रेस ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है। आजादी के बाद से लेकर यहां निर्दल व सीपीआइ के प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। जबकि एक बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह है।
1918 से 1957 तक सेनिटेशन कमेटी के तहत उत्तरकाशी नगर में व्यवस्थाओं का संचालन हुआ। आजादी के बाद से लेकर 1957 तक राधाबल्लभ खंडूड़ी व स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद महाराज को कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली। 1958 में पहली बार नगर पालिका के चुनाव हुए है। पहले अध्यक्ष के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी विद्यासागर रतूड़ी बने।
अध्यक्ष बने। लेकिन, चार साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरा बोर्ड भंग किया। जिसके बाद यहां लंबे समय तक प्रशासक नियुक्त रहे। जिसके बाद हुए चुनाव में सीपीआइ के कमला राम नौटियाल दो बार नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय पाल सजवाण भी एक बार नगर पालिका के अध्यक्ष बने। राज्य बनने के बाद पहले नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में भाजपा की सुधा गुप्ता ने जीत दर्ज की। यह कार्यकाल काफी संतोषजन रहा। लेकिन, फिर निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र चौहान तथा निर्दलीय प्रत्याशी जयेंद्री राणा एक-एक बार अध्यक्ष रही। इस बार कांग्रेस के टिकट से पहली बार बाड़ाहाट में अध्यक्ष चुना गया है।
---------------
1958 से 1962 - विद्यासागर रतूड़ी, सीपीआइ
1964 से 1970 - प्रशासक।
1971 से 1977 - कमलाराम नौटियाल, सीपीआइ
1978 से 1988 - प्रशासक।
1988 से 1994 - कमलाराम नौटियाल, सीपीआइ
1994 से 1996 - प्रशासक।
1997 से 2002 - विजयपाल सजवाण, निर्दलीय
2003 से 2008- सुधा गुप्ता, भाजपा
2008 से 2013 - भूपेंद्र चौहान, निर्दलीय
2013 से 2018 - जयेंद्री राणा निर्दलीय
2018 से रमेश सेमवाल, कांग्रेस