विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: बबीता की तलाश में 120 जवान और 3 ड्रोन तैनात, गोई से 200 मीटर नीचे मिली अंतिम लोकेशन

Published: Wed, 10 Jun 2026 12:05 AM (IST)

दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस को उनकी अंतिम मोबाइल ...और पढ़ें

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में रामनगर नैनीताल निवासी एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश जारी है।

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में रामनगर नैनीताल निवासी एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश जारी है।

HighLights

  1. दयारा बुग्याल से लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश जारी

  2. अंतिम मोबाइल लोकेशन गोई से 200 मीटर नीचे मिली

  3. 120 से अधिक सदस्यों की टीमें खोज अभियान में जुटीं

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक से रहस्यमय ढंग से लापता रामनगर नैनीताल निवासी एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश को खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लापता बबीता की अंतिम मोबाइल लोकेशन दयारा के पड़ाव गोई से 200 मीटर नीचे की ओर मिली है।

इस अंतिम लोकेशन का पता बबीता के रात करीब डेढ़ बजे तक एक्टिव रहे मोबाइल एप के आधार पर किया गया है। इस लोकेशन को जानने के लिए एल्फा, बीटा व गामा तकनीकी का प्रयोग किया गया। बताया जा रहा है कि इस अंतिम लोकेशन के आधार पर भी खोज अभियान को गति दी जा रही है।

Missing babita  Pandey

इधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित लापता बबीता का परियों के द्वारा हरण करने की बात को अफवाह बताया है।

उन्होंने इस बात को पूरी तरह तथ्यहीन व रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने वाली बताया। साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन से लापता की खोजबीन को जारी अभियान में तेजी लाने की मांग की।

ITBP Uttarkashi

इधर, मंगलवार को 11 वें दिन सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार व बड़कोट चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, वन विभाग, निम, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी, डाग स्क्वाइड, स्थानीय लोग व गाइडों की करीब 120 से अधिक सदस्यों की तीन अलग-अलग टीमों ने खोज अभियान चलाया।

जिसमें तीन ड्रोन टीमें भी लगाई गई। बावजूद इसके लापता बबीता का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें- खूबसूरत वादियों में छिपा खौफनाक राज! आखिर कहां ओझल हो गई नैनीताल की बबीता?

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पांडे का 10वें दिन भी सुराग नहीं, कई टीमें खोज में जुटीं