एडीजी महाराष्ट्र को खूब पसंद आए रवाई के पारंपरिक व्यंजन
यमुनोत्री तीर्थ दर्शन के लिए आई महाराष्ट्र अपर पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने नौगांव के तुनाल्का में स्थित रौतेला ढाबा में रवाई के पारंपरिक पकवानों का स्वाद लिया।
संवाद सूत्र, नौगांव : यमुनोत्री तीर्थ दर्शन के लिए आई महाराष्ट्र अपर पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने नौगांव के तुनाल्का में स्थित रौतेला ढाबा में रवाई के पारंपरिक पकवानों का स्वाद लिया। रश्मि शुक्ला को रवाई की मेहमांनवाजी खूब पसंद आई।
ढाबा संचालक राज किरण रौतेला ने बताया कि जब अपर पुलिस महानिदेशक का काफिला उनके ढाबे में रुका। तो उन्होंने पारंपरिक पकवानों के बने होने पर खुशी व्यक्त की। पारंपरिक पकवानों को परोसने का तरीका भी पसंद आया। पारंपरिक पकवानों में कोदे की रोटी, राई की सब्जी, फाणा, हरी चटनी, ककड़ी का रायता, राजमा की दाल, झंगोरे की खीर आदि खूब पसंद आई। अपर पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने इन व्यंजनों का खूब स्वाद लिया। साथ ही कोदे की रोटे डिनर के लिए साथ ले गई। अपर पुलिस महानिदेशक ने होटल परिसर में लगी लाल मिर्च को देखकर कहा कि लाल मिर्च यहां भी पैदा होती है , क्योंकि महाराष्ट्र में लाल मिर्च की पैदावार बहुत अधिक होती है। उन्होंने यहां की कृषि के बारे में भी जानकारी जुटाई। होटल के मुखिया समेत उनके सभी परिवारजनों ने उनका पांरपरिक अभिवादन किया।