यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 8 सितंबर से
उत्तरकाशी :श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य उमेश प्रसाद बहुगुणा ने बताया

उत्तरकाशी :श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य उमेश प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताएं आठ सितंबर को श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी में आयोजित होगी। जिसमें संस्कृति समूह गान, संस्कृति वाद-विवाद एवं 9 सितंबर को संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृति आशुभाषा, श्लोकोच्चारण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
