सड़क हादसे में युवक घायल, हालत गंभीर
बाजपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में ही स
बाजपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में ही सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
भाजपा वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष महेश राठौर का भतीजा ग्राम टांडा अमीचंद निवासी ओमप्रकाश राठौर पुत्र द्वारिकी राठौर एक सरिया फैक्ट्री में कार्यरत है। रोजाना भी भांति गुरुवार की सुबह भी वह बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। इसी बीच केशोवाला-बन्नाखेड़ा मार्ग पर सामने जा रहे वाहन चालक ने अचानक ब्रेक ले लिए, जिससे ओमप्रकाश बाइक समेत पीछे से वाहन से जा टकराया। हादसे में बुरी तरह घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों की मदद से परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घायल की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष महेश राठौर ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में घायल को ढंग से उपचार नहीं मिला। जिसकी वजह से उसे हल्द्वानी के ही विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया है। ओमप्रकाश की रीढ़ की हड्डी व मुंह के जबड़े में फैक्चर आया है।