पेड़ से लटका मिला युवक का शव
संवाद सूत्र सुल्तानपुर पट्टी बुधवार की साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को पेड़ पर एक व्यक्ति का
संवाद सूत्र, सुल्तानपुर पट्टी : बुधवार की साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। उसकी पहचान सुल्तानपुर पट्टी के वार्ड नंबर-एक मोहल्ला शिवनगर निवासी संतराम (42) के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार बुधवार की रात वह अपने घर से भोजन ग्रहण करके टहलने के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह उसका शव बुध बाजार स्थित एक पेड़ से लटका मिला। खबर पाते ही संतराम के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
इसी बीच किसी ने पुलिस को भी जानकारी दे दी। चौकी इंचार्ज दीपक कुमार कौशिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार संतराम के माता-पिता नहीं हैं। वह अविवाहित था। अपने भाइयों हरपाल व बृजपाल के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि संतराम शराब का सेवन करता था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।