खेत में निराई कर रही महिलाओं को पीटा, तीन घायल
कुआखेड़ा गांव में एक युवक ने खेत में निराई करने दौरान महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
संस, खटीमा : कुआखेड़ा गांव में एक युवक ने खेत में निराई करने दौरान महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कुआखेड़ा गांव की रुपवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम अपनी बहू ज्योति व रिश्तेदार नीतू के साथ गांव स्थित अपने धान के खेत में निराई कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके खेत में आ धमका और पीछे से धारदार हथियार से तीनों के ऊ पर अचानक हमला बोल दिया। इससे तीनों महिलाएं घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ज्योति के सिर में गहरी चोट आई है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को गांव पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ की। घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।