Move to Jagran APP

महिला पुलिस कर्मी की काट दी अंगुली, मुकदमा

जिला अस्पताल में भर्ती इंटरार्क की महिला अनशनकारियों को जबरन ड्रिप पिलाते समय अनशनकारी ने महिला सिपाही की अंगुली काट ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 12:13 AM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 12:13 AM (IST)
महिला पुलिस कर्मी की काट दी अंगुली, मुकदमा
महिला पुलिस कर्मी की काट दी अंगुली, मुकदमा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :

loksabha election banner

जिला अस्पताल में भर्ती इंटरार्क की महिला अनशनकारियों को जबरन ड्रिप चढ़ाने का प्रयास करना महिला पुलिस कर्मी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि इस दौरान हुई धक्का मुक्की में एक अनशनकारी महिला ने दांतों से कांस्टेबल की अंगुली काट दी। इससे वह लहूलुहान हो गई। बाद में उसका उपचार कराया गया। मामले में पुलिस ने घायल महिला कांस्टेबल की तहरीर पर मंगलवार को आरोपित अनशनकारी महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक किच्छा रोड, देव होम्स निवासी वसुंधरा शाही पत्नी दिग्विजय ने तहरीर में कहा है कि वह पुलिस महकमे में कांस्टेबल पद पर तैनात है। इंटरार्क कंपनी के कुछ श्रमिक आंदोलनकारियों को बीते दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात को उसकी अन्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ शांति व्यवस्था में जिला अस्पताल में ड्यूटी थी। देर रात भर्ती अनशनकारी महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी। इस पर डाक्टरों ने उन्हें ड्रिप चढ़ाने का प्रयास किया तो श्रमिकों ने इन्कार कर दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम और डाक्टरों ने ड्यूटी में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को मदद के लिए बुलाया। आरोप है कि इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला श्रमिक जरीना बेगम ने गालीगलौज करते हुए दांतों से महिला कांस्टेबल की अंगुली काट दी। इससे महिला पुलिस कर्मी वंसुधरा शाही घायल हो गई। चिकित्सकों ने उसका उपचार कराया। इधर, महिला पुलिस कर्मी वंसुधरा शाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अनशनकारी श्रमिक जरीना बेगम के खिलाफ धारा 324, 332 व 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में पुलिस महिला श्रमिक की गिरफ्तारी भी करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.