Move to Jagran APP

पत्थर की ढांग के नीचे दबी महिला मजदूर, गंभीर

कोसी नदी में खनन करते समय पत्थर की ढांग गिर गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 05:18 PM (IST)
पत्थर की ढांग के नीचे दबी महिला मजदूर, गंभीर
पत्थर की ढांग के नीचे दबी महिला मजदूर, गंभीर

जागरण संवाददाता, काशीपुर : कोसी नदी में खनन करते समय पत्थर की ढांग गिर गई। इस दौरान महिला मजदूर उसने नीचे दब गई। आनन फानन साथियों ने उसे ढांग के नीचे से निकाला। साथ ही एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर रूप से घायल हुई महिला का इलाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्जन मजदूर कोसी नदी में दाब गांव के पास खनन कर रहे थे। इस दौरान अचानक पत्थर की ढांग गिर गई। ढांग गिरने से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि छोई, रामनगर निवासी चंद्रावती पुत्री महावीर ढांग के नीचे दब गई। चंद्रावती को दबते देख साथी मजदूरों ने आनन फानन मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद मजदूरों ने उसे रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर घायल का इलाज किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.