छत पर तार से लगा करंट, झुलसी महिला
सुल्तानपुर पट्टी में छत पर कपड़े डालने गई महिला करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 12:48 AM (IST)
सुल्तानपुर पट्टी : छत पर कपड़े डालने गई महिला करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविवार को मोहल्ला गांधीनगर निवासी दीपा (30) पत्नी यशपाल मौर्य दोपहर में कपड़े धोकर छत पर डालने गई। वहां लटके बिजली के तार की चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर गई। देवरानी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने डंडे से बिजली के तार को हटाकर अलग किया। दीपा की सास जमुना मौर्य ने बताया कि दो दिन पूर्व मेरे देवर की लड़की की शादी हुई थी। लड़की के ससुराल वाले आए हुए थे। छत पर तार लगाकर बिजली का कनेक्शन दिया गया था। इसे से करंट लगा है। बताया कि इसका पति यशपाल इलेक्ट्रानिक तथा टेंट आदि की मजदूरी का कार्य करता है और आज वह घर पर नहीं था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें