किच्छा के गणतंत्र दिवस पर फहराया जाएगा 153 फीट ऊंचा तिरंगा
जागरण संवाददाता, किच्छा : किच्छा गणतंत्र दिवस पर अलग ही दास्तान लिखने जा रहा है। शुक्रवार को देश की
जागरण संवाददाता, किच्छा : किच्छा गणतंत्र दिवस पर अलग ही दास्तान लिखने जा रहा है। शुक्रवार को देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। खास बात यह है कि यह तिरंगा 153 फीट ऊपर खुले आसमान में लहराएगा।
नगर पालिका ने इस गणतंत्र दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए लगभग चालीस लाख की लागत से पार्क का सुंदरीकरण कर इंदिरा गांधी खेल मैदान में 153 फीट ऊंचे तिरंगे को शान से फहराने की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय ध्वज के चारों तरफ सुंदर व आकर्षक फुलवारी की गई है। जिससे लोग वहां पर बैठ कर शान के प्रतीक तिरंगे को लहराता देख सके। शुक्रवार दोपहर एक बजे भव्य समारोह में तिरंगा फहराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने कार्य का निरीक्षण करते हुए बताया कि देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक समारोह के बीच देश की शान तिरंगे को फहराया जाएगा। जिससे किच्छा के इतिहास में इस गणतंत्र दिवस को लोग अपने दिलों में संजोकर रख सके।
संदीप जुनेजा