ऊधम सिंह नगर : भाजपा बूथ अध्यक्ष को पुलिस ने जड़ा थप्पड़ तो नगला के लोगों ने घेरा पंतनगर थाना, किया हंगामा
Udham Singh nagar News लोगों ने पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पंतनगर थाने में हंगामा कर दिया। फिर धरने पर बैठ गए। उन्हाेंने कहा कि 108 पर झूठी शिकायत का बहाना लेकर पुलिस कर्मी ने बूथ अध्यक्ष को पीट दिया।
जागरण संवाददाता, पंतनगर : Udham Singh nagar News : भाजपा बूथ अध्यक्ष को पुलिस ने पीटा तो लोगाें का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पंतनगर थाने में हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। साथ ही पुलिस कर्मी पर नशे में धुते होने का आरोप लगाया। बाद में किच्छा के पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे और एसओ से नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख एएसपी ने जांच कराकर 24 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो लोग शांत होने को राजी हुए।
पुलिस कर्मी ने गाली गलौच भी की
भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र यादव उर्फ धनुज नगला बूथ के अध्यक्ष हैं। गुरुवार रात करीब एक बजे पंतनगर थाने (Pantnagar police station) के एक पुलिस कर्मी ने उसके घर पहुंचकर गाली गलाैज देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इससे लोगोेेें ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया।
पंतनगर थाने में हंगामा
शुक्रवार को लोगों ने पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पंतनगर थाने में हंगामा कर दिया। फिर धरने पर बैठ गए। उन्हाेंने कहा कि 108 पर झूठी शिकायत का बहाना लेकर पुलिस कर्मी ने बूथ अध्यक्ष को पीट दिया। पुलिस कर्मी नशे में धुत था और वह क्षेत्र में गश्त पर था। सूचना पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला (Ex MLA Rajesh Shukla) भी पहुंच गए और उन्होंने एसओ से नाराजगी जताई। उन्होंने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराकर एएसपी से मोबाइल पर बात कर आरोपित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एएसपी बोले- 24 घंटे में होगी कार्रवाई
एएसपी मनोज कत्याल ने जांच कराकर 24 घंटे में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस पर शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को शांत कराकर जानकारी दी, तब लोग शांत हुए। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन में रहकर पार्टी एवं समाज का कार्य करते है। सिपाही द्वारा बूथ अध्यक्ष को अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए थानाध्यक्ष को सख्त लहजे में सचेत किया।
इन लोगों ने दिया धरना
धरना प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, पन्ना लाल, विदेशी प्रसाद, महेंद्र वाल्मीकि, सचिन शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, धर्म सिंह यादव, अरविंद यादव, संतोष शुक्ला, मनीष, धर्मेंद्र, दुर्गेश, हरपाल, योगेंद्र, रामु, राजू यादव, सतीश, सचिन शर्मा, आशीष, विनय आदि शामिल थे।